Breaking News

लखीसराय में ट्रेन से गिरकर मधुबनी का युवक घायल:क्यूल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान पैर फिसला, पटना रेफर

लखीसराय के क्यूल स्टेशन पर झाझा पटना मेमो( 03312)ट्रेन पकड़ने के कर्म में एक 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक क़ो रेल पुलिस के द्वारा लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। फाइल की पहचान मधुबनी जिले के दोमी बाजार निवासी देवनंदन राम के 28 वर्षीय पुत्र मानिक लाल के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार घायल माणिकलाल लखनऊ में रहकर सिलाई का कार्य करते थे। घर जाने के लिए घायल लखनऊ से क्यूल स्टेशन पर उतरे कर जहां से हाथीदह जाने के लिए उन्हें पटना झाझा डीएमयू ट्रेन में सवार होना था लेकिन ट्रेन में सवार होने के क्रम में पैर फिसलने के कारण वह पटरी पर गिर गया जिससे उनका दया पैर काट कर अलग हो गया था बाएं पैर में गंभीर चोट आई है।

ट्रेन से गिरने के पश्चात रेल पुलिस तथा प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों द्वारा घायल को पटरी उसे उठाकर प्लेटफार्म पर रखा गया जिसके बाद आनन-फानन में रेल पुलिस के द्वारा घायल को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.