लखीसराय डीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी सैयद इमरान मसूद के द्वारा मंडल कारा लखीसराय का संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। मंडल कारा में छापामारी के दौरान जेल अधीक्षक राकेश कुमार भी मौजूद रहे। छापामारी की सूचना मिलते ही कैदियों में हड़कंप मच गया।
डीएम ने जेल के अंदर मेडिकल कैंप,लीगल कैंप,कैंटीन एवं आमद वार्ड की जांच किए जहां की व्यवस्था से पूरी तरह से संतुष्ट दिखे। इस दौरान विभिन्न वार्डों की सघन तलाशी ली गई लेकिन कोई आपत्तिजनक समान बरामद नहीं हुआ।किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं होने के बाद जेल प्रशासन के साथ ही कैदियों ने भी राहत की सांस ली।
छापेमारी के बाद डीएम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमियां नहीं पाई गई। थोड़ी समस्या जेल में क्षमता से ज्यादा कैदियों का रहना है। उन्होंने बताया कि जेल में कैदियों के रहने की कुल क्षमता 571 है जबकि 835 कैदी रह हैं सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति महिला कैदी को लेकर है जहां महिला कैदियों की रहने की क्षमता मात्र 07 है जबकि 35 महिला कैदी रह रही हैं। डीएम ने बताया कि क्षमता से अधिक कैदियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जरूरत पड़ी तो दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जाएगा।



Leave a Reply