Breaking News

छपरा में ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:सुसाइड नोट में पत्नी और साली को बताया मौत का जिम्मेदार

छपरा में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। युवक ने रस्सी से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना इसुआपुर थाना क्षेत्र के दरवा गांव का है । युवक की पहचान मशरख थाना क्षेत्र चांद कुंदरिया गांव निवासी श्याम बहादुर राम (35वर्ष) पिता सुदामा राम के रूप में हुई है। युवक ने अपने ससुराल में आकर आत्महत्या किया है।

शव इसुआपुर के दरवा मध्य विद्यालय के परिसर में बरगद के पेड़ से लटका मिला है। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया तो पुलिस घटनास्थल पर पहुच शव को पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के बारे में बतया जा रहा है कि मृतक श्यामबहादुर नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रहता था। बुधवार को अपने गांव चांद कुंदरिया आया था। शुक्रवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मृतक शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। पत्नी शुक्रवार को अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ मायके चली आई। इसके बाद श्यामबहादुर भी देर शाम ससुराल आ गया। ससुराल में पत्नी के साथ झगड़ा कर फंसाने की धमकी देकर निकल गया। इसके बाद शनिवार को पेड़ से लटका शव बरामद हुआ है। मृतक के 8 वर्षीय बेटे ने भी बताया कि पापा-मम्मी के साथ हमेशा मारपीट करते थे।

मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने आपने आत्महत्या का कारण पत्नी और साली को बताया है। मृतक के पैकेट से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने साथ गेम करने की बात बताई है। इसमें मृतक ने अपने ससुराल वालों के नाम से साथ दोषारोपण किया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओ पर गहनता से जांच कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.