Breaking News

अब भी लाल निशान के ऊपर:घटने लगा गंगा का जलस्तर, गांधी घाट पर एक सेमी घटा

पटना में गंगा का जलस्तर अब घटने लगा है। गांधी घाट पर 1 सेमी और मनेर में 3 सेमी की कमी आई है। हालांकि अब भी दीघाघाट पर जलस्तर खतरे के निशान से 29 सेमी, गांधीघाट पर 97 सेमी और हाथीदह में 91 सेमी ऊपर है। गुरुवार शाम 6 बजे दीघाघाट पर जलस्तर 50.74 मीटर और गांधीघाट पर 49.57 मीटर मापा गया है। जबकि दीघाघाट पर खतरे का निशान 50.45 मीटर और गांधीघाट पर 48.60 मीटर है।

जल संसाधन विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 सितंबर की देर रात तक दीघाघाट पर 18 सेमी और गांधीघाट पर 21 सेमी की कमी आने की संभावना है। उधर सोन और पुनपुन का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है। गुरुवार सुबह 6 बजे सोन नदी का जलस्तर कोईलवर में 52.60 मीटर जलस्तर मापा गया है। यहां खतरे का निशान 55.52 मीटर है।

वहीं, पुनपुन का जलस्तर श्रीपालपुर में 49.48 मीटर जलस्तर मापा गया है, जबकि खतरे का निशान 50.60 मीटर है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के सभी आठ प्रखंडों के सीओ को लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। आवश्यकता के अनुरूप सरकारी नाव उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.