Breaking News

पटना में तेल कारोबारी को मारी गोली:रात में घर लौट रहे थे, बोरिंग रोड में अपराधियों ने मारी गोली; हालत गंभीर

पटना में बुद्धा काॅलाेनी थाना क्षेत्र स्थित ललिता रेजेंसी के पास (बोरिंग कनाल रोड) बाइक सवार अपराधियाें ने सरसाें तेल के काराेबारी सुशील सिंघाैलिया के भाई नटवर अगवाल काे सीने और पेट के बीच गाेली मार दी। यही नहीं गाेली मारने के बाद उनका बैग भी लेकर अपराधी फरार हाे गए। उजले रंग की अपाचे पर सवार तीन अपराधियों ने गुरुवार की रात काे वारदात काे अंजाम दिया। गाेली लगने के बाद 55 साल के नटवर काे मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।null

सिंघाैलिया व उनका परिवार ललिता रजेंसी के फ्लैट नंबर 31 में रहते हैं। उनका एग्जीबिशन राेड में एसके इंटरप्राइजेज के नाम से सरसाें के तेल का काराेबार है। नटवर, भाई का काराेबार देखते हैं। सूचना मिलने के बाद बुद्धा काॅलाेनी थानेदार निहार भूषण माैके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्हाेंने बताया कि बैग में नकद नहीं था बल्कि लंच बाॅक्स और कुछ कागजात थे।

छानबीन करती पुलिस।

छानबीन करती पुलिस।

स्टाफ काे लूट लिया बहादुरपुर गुमटी के पास, उनका भी बैग लूट लिया

नटवर काे अपार्टमेंट में छाेड़ने के लिए कार से चालक और उनका पटना सिटी में रहने वाला स्टाफ अनिल पटेल एग्जीबिशन राेड से रवाना हुए। पटेल स्टेशन के पास उतर गए और चालक नटवर काे लेकर ललिता रेजेंसी के लिए रवाना हुआ। अपार्टमेंट के पास नटवर उतरे और पैदल जाने लगे। इसी बीच उन्हें गाेली मारी गई और बैग लेकर अपराधी फरार हाे गए। उधर, पटेल स्टेशन से ऑटाे से पटना सिटी के लिए रवाना हुए।

ललिता रेजेंसी के पास बाइक सवार ने चलाई गोली।

ललिता रेजेंसी के पास बाइक सवार ने चलाई गोली।

इसी बीच बहादुरपुर गुमटी के पास अपाचे बाइक से अपराधियाें ने हथियार के बलपर पर उनका बैग लूट लिया। पटेल ने इसकी सूचना मालिक काे दी। उसके बाद पुलिस ने पटेल काे बुलाया और उससे पूछताछ करने में जुटी है। नटवर काे गाेली मारकर घायल करने के बाद बैग लूटने और पटेल से हथियार के बलपर बैग लूटने में एक ही गिराेह का हाथ है। दोंनाें के पास बैग था। सूत्राें के अनुसार, एक अपरािधयाें का गिराेह एग्जीबिशन राेड से रवाना हुआ। तीन अपराधी बुद्धा काॅलाेनी आ गए और दाे स्टेशन के पास रुक गए और ऑटाे का पीछा करने के बाद बहादुरपुर गुमटी के पास पटेल से बैग लूट लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.