Breaking News

मुजफ्फरपुर में बकाया रुपए के विवाद में युवक की ह’त्या:तीन लाख रुपए देने के लिए बुलाया था, आज फैक्ट्री के समीप मिला शव

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी स्थित एक फैक्ट्री के समीप युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। छानबीन करने पर मृतक की पहचान बोचहां के मनीष कुमार (18) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता सुनील पंडित से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल में भेज दिया।

मृतक के पिता ने बताया कि मनीष बखरी में एक फैक्ट्री में काम करता था। उसी फैक्ट्री में काम करने वाले एक परिचित को उसने तीन लाख रुपए कर्ज दिए थे। जिसे मनीष उससे वापस मांग रहा था। गुरुवार रात को उसी युवक ने कॉल कर मनीष को बुलाया। कहा कि फैक्ट्री पर आकर पैसा ले जाओ। मनीष रात को वहां गया। कुछ देर बाद उसने घर पर कॉल कर बताया कि आज रात को फैक्ट्री में ही रुकेगा। सुबह घर आएगा।

लेकिन, आज जब काफी देर हुई तो उनलोगों ने मनीष को कॉल किया। उसका नम्बर स्विच ऑफ था। इसके बाद वे लोग खोजबीन में जुट गए। इसी दौरान जानकारी मिली कि उसका शव फैक्ट्री के पास मिला है। उन्होंने आशंका जताई कि बकायेदार ने ही मनीष की हत्या कर शव को फेंक दिया है। उसके श्रीरलर जख्म के निशान भी मिले हैं। पुलिस की माने तो लाश को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे उसे करंट भी लगा हो। शरीर कुछ जगहों पर काला पड़ने लगा है। परिजन का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.