कहते हैं बिहार की राजनीति काफी तेज चलती है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के नाम पर अपनी सहमति नहीं दी। उसके बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को JDU देश के PM के रूप में देखना चाहती है। इसको लेकर JDU ने तैयारी भी शुरू कर दी है। JDU ने अपने कार्यालय की रूपरेखा बदल दी है। नए पोस्टर लगाए गए हैं। इस नए पोस्टर से आने वाली राजनीति के संकेत मिल रहे हैं।
CM नीतीश कुमार को देश के PM बनाने वाले नारे का बैनर-पोस्टर JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाया गया है। बैनर पर लिखा गया है – बिहार देखा है, देश देखेगा। वहीं दूसरे पोस्टर पर लिखा है – प्रदेश में दिखा, अब देश में दिखेगा।

जदयू कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर।
कई बैनरों पर यह भी लिखा गया है कि जुमला नहीं, हकीकत। आश्वासन नहीं, सुशासन। आगाज हुआ, बदलाव होगा। पूरे JDU कार्यालय में इस तरह के स्लोगन वाले पोस्टर लगाए गए हैं।

तेलंगाना के CM केसीआर का स्वागत करते CM नीतीश।
सरदार पटेल के समय चूक गए, अब नहीं- जीतनराम
बता दें कि तेलंगाना के CM केसीआर की PM के नाम के लिए नीतीश कुमार पर चुप्पी के बाद बिहार के नेता मुखर हो गए हैं। पूर्व CM जीतन राम मांझी ने भी यह साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार होंगे और 2024 में हम उन्हें PM बनाएंगे। जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है – देश को जोड़ने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल के वक्त तो हम चूक गए थे। आज फिर वक्त आ गया है, जब हमें मौका मिल रहा है कि पटेल समाज के बेटे नीतीश कुमार को हम 2024 में प्रधानमंत्री बनाएं। तब सरदार पटेल ने देश जोड़ा था, अब फिर पटेल का बेटा ही देश तोड़ने वालों से लड़कर देश जोड़ेगा।







Leave a Reply