Breaking News

27 विषय वस्तु विशेषज्ञ के पदों पर निकली वैकेंसी:रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में निकली भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा 27 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए वेबसाइट पर नोटिस जारी कर सूचित किया गया। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार कृषि विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट http://www.bauranchi.org/ पर जाकर के आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।

पदों का विवरण

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा 27 पदों पर वैकेंसी निकली जिसमें विषय वस्तु विशेषज्ञ और अर्गोमेट ऑब्जर्वर के पद शामिल है।

योग्यता

वही इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 12वीं पास, एमएससी कृषि मौसम विज्ञान / मौसम विज्ञान / कृषि विज्ञान / कृषि भौतिकी / मौसम विज्ञान में।

आवेदन शुल्क

वही इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, बीसी वन, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹1000 का आवेदन शुल्क देना होगा, वही एससी एसटी को ₹500 का आवेदन शुल्क देना होगा।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उमीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन होने पर उन्हें ₹15600 से लेकर ₹39100 तक की सैलरी मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.