Breaking News

नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए बनेगा मास्टर प्लान:सात प्रखंडों से 74 पंचायत को शामिल किया गया, जनप्रतिनिधियों से मांगा गया विचार

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र का विस्तार कर जिला मुख्यालय शहर का मास्टर तैयार करने के लिए आयोजना क्षेत्र के सीमांकन को लेकर निगम प्रशासन की ओर से जनप्रतिनिधियों व आम जनता से प्रस्ताव मांगा गया है। इसमें जहां चयनित क्षेत्रों के पंचायत को हटाने व जोड़ने के साथ ही बेहतर प्लान के लिए सुझाव मांगा गया है। इसको लेकर गुरुवार को शहर के कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी ने सभी जनप्रतिनिधियों व आम लोगों को इस खुले मंच से 3 सितंबर तक अपना प्रस्ताव देने का आह्वान किया।:/

उन्होंने कहा कि आयोजना क्षेत्र में आगामी 20 वर्ष को लक्षित करते हुए विस्तार किया जाएगा। इसमें चार नगर परिषद क्षेत्र के साथ ही सात प्रखंडों से 74 पंचायत को शामिल किया गया है। इस अवसर पर विधायक रणविजय साहू ने ताजपुर क्षेत्र में जलजमाव व अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने विभाग निर्देशों की जानकारी देने व बेहतर आयोजन क्षेत्र के निर्माण में सहयोग करने की बात कही। मौके पर विधायक अशोक कुमार, विप तरूण कुमार, निवर्तमान सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता, शारिक रहमान, पूर्व पार्षद राजू शर्मा, प्रदीप शिवे, सुनील कुमार, राहुल कुमार, शंकर कुमार, विजय कुमार, शैलेश कुमार, उपायुक्त, सिटी मैनेजर व निगम कर्मी मौजूद थे।

छह पार्षदों ने किया बैठक की व्यवस्था व रूपरेखा का विरोध बैठक के दौरान पूर्व पार्षद राजू शर्मा पार्षदों की जगह विधायकों के साथ पूर्व उप सभापति को बैठाने का विरोध किया। वहीं अन्य पार्षदों ने प्रदीप शिवे, सुनील कुमार, शंकर कुमार, राहुल कुमार व प्रतिनिधि विजय कुमार ने बैठक में आयोजना क्षेत्र को लेकर कोई चर्चा नहीं करने, उनकी राय नहीं लेने, आयोजना को लेकर किसी योजना की जानकारी नहीं देने व आयुक्त सहित सभी विधायक के बैठक से चले जाने को लेकर बैठक का विराेध किया।

समस्तीपुर से सबसे ज्यादा 14 पंचायतों को किया जाएगा शामिल

बताया गया कि आयोजना क्षेत्र में समस्तीपुर प्रखंड के सबसे ज्यादा 14 पंचायत शामिल हैं। ताजपुर व पूसा के 13-13, कल्याणपुर के 10, सरायरंजन व वारिसनगर के 9-9 व उजियारपुर के 6 पंचायत शामिल हैं। वहींसमस्तीपुर निगम के 47 वार्ड, ताजपुर नप के 27, सरायरंजन नपं 23 व मुसरीघरारी नपं के 20 सहित 117 वार्ड शामिल किए गए हैं। इसका क्षेत्रफल 978 वर्ग किलोमीटर होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.