Breaking News

समस्तीपुर में शिक्षक को मा’री गो’ली, हाल’त गंभीर:घर से स्कूल जा रहे थे, अप’राधियों ने दलसिंहसराय उपकारा के पास दागी गोली

समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कोनयला गांव स्थित दलसिंहसराय उपकारा के पास शुक्रवार को स्कूल जा रहे एक शिक्षक को बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह जख्मी हो गए। शिक्षक उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसूआ गांव का रामसेवक राय बताया गया है। वह बेगूसराय जिले के मंसूरचक में पदस्थापित हैं।/

लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया क्या है कि वह स्कूटी से स्कूल जा रहे थे इसी दौरान उपकरा के पास पूर्व से घात लगाए युवक ने उस पर गोली चला दी। शिक्षक का कहना है कि वर्ष 1983 में उसकी पहली शादी हुई थी शादी के कुछ दिन बाद ही उन्होंने उक्त पत्नी को छोड़ दिया।

इससे संबंधित मामला समस्तीपुर कोर्ट में चल रहा है। इस दौरान उसने दूसरी शादी कर ली। कुछ दिन पूर्व पहली पत्नी का बेटा उसके पास पहुंच कर परिसंपत्ति में हक की मांग करने लगा। इससे वह इंकार कर रहा था। माना जा रहा है कि इस घटना के पीछे पहली पत्नी का पुत्र है। घटना की सूचना पर दलसिंह सराय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.