Breaking News

SSC द्वारा जूनियर इंजीनियर पदों पर निकाली गई वैकेंसी:आवेदन करने का अंतिम मौका आज, यहां जानें तमाम डिटेल्स

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकली गई है। जिसके तहत उम्मीदवार सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड क्वांटिटी सर्वेइंग के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया। वे जल्द ही एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते। एसएससी जेई भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 02 सितंबर 2022 है। ऑफलाइन चालान के माध्यम से फीस जमा करने की आखिरी तारीख 3 सितंबर 2022 है, वहीं इसके बाद 04 सितंबर को एप्लीकेशन में करेक्शन का मौका दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन

एसएससी के द्वारा जारी किए गए जूनियर इंजीनियर के इन पदों पर वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास इंजीनियरिंग विषय में बीटेक डिग्री या 3 साल का डिप्लोमा या 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा

वही इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है और वहीं कुछ के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹100 का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा जबकि अन्य सभी आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।

नवंबर 2022 में होगी एसएससी जेई की परीक्षा

नवंबर 2022 के महीने में एसएससी जेई की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। जल्द ही इस परीक्षा का शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

कब होगा एसएससी जेई भर्ती परीक्षा

एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किया जाएगा। या परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित की जाएगी जिसका शेड्यूल और एडमिट कार्ड परीक्षा से उचित समय पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

1. एसएससी के जूनियर इंजीनियर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।

2. उसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे जूनियर इंजीनियर के लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. लिंक पर क्लिक करते ही एक नया विंडोज खुल जाएगा, इसके बाद फॉर्म में मांगी जा रही सभी डिटेल्स जैसे कि नाम, पता, शैक्षिक योग्यता को भरकर फॉर्म को सबमिट करें।

4. जब फॉर्म पूरा भर जाए तो प्रिंट आउट डाउनलोड कर लें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.