Breaking News

BTSC ने ANM पद पर निकाली वैकेंसी:10709 पदों पर निकली है बहाली, फॉर्म भरने की लास्ट डेट आगे बढ़ाई

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के द्वारा सहायक नर्स (एएनएम) / महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों को भरने के लिए एक नोटिस जारी किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 10,709 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू हुई थी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2022 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ा कर 8 सितंबर 2022 तक कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वह बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in और pariksha.nic.in पर जाकर के आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।null

पदों का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एएनएम और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 10709 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें जनरल के लिए 3539 पद, ईबीसी के 868 पद, एससी के 2188 पद, एसटी के 82 पद, ओबीसी के 2403 पद, बीसी के 1191 पद, वहीं बीसी फीमेल के 438 पद शामिल है।

क्या होनी चाहिए योग्यता

वही इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना साथ ही एएनएम डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.