Breaking News

समस्तीपुर में महिला से चेन की छिनतई:मोहनपुर रोड में ऑटो का इंतजार कर रही थी

समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड में शुक्रवार सुबह ऑटो का इंतजार कर रही एक महिला का बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मोहनपुर की ओर फरार हो गए। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है घटना के बारे में मोहनपुर की रहने वाली नीलम देवी ने मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है। लूट की घटना पास के एक दुकानदार के यहां लगी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

पीड़ित महिला नीलम देवी ने बताया कि वह सुबह करीब 9:30 बजे काशीपुर जाने के लिए सड़क किनारे ऑटों का इंतजार कर रही थी ,इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसके करीब पहुंचकर पीछे से उसकी सोने की चेन छीन ली। छीनी गई चेन की कीमत करीब एक लाख रुपए बताया गया है।

उधर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना के बाद सीसीटीवी को खंगाला गया है ।दोनों बदमाश की पहचान का प्रयास किया जा रहा है ।जल्द दोनों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि शहर के मोहनपुर रोड में आए दिन महिलाओं के साथ चेन व मोबाइल छीनने की घटनाएं हो रही है बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.