Breaking News

दरभंगा नगर निगम ने महिलाओं को सौंपी सफाई की कमान:8 महिलाओं के चार समूह को कचरा संग्रहण के लिए किया रवाना

दरभंगा नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए 24 महिलाओं की चार अलग-अलग टीम को कार्य पर तैनात किया जा चुका है। नगर आयुक्त कुमार गौरव ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत शहर के वार्ड संख्या 10, 20 एवं 21 में आठ आठ महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें डोर टू डोर कचरा संग्रहण के कार्य में लगाया गया है। सूखा एवं गीला कचरा को घर-घर से संग्रहण करने के बाद नगर निगम का कचरा वाहन डंपिंग ग्राउंड तक उसे ले जाएगा।n

महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह प्रयास शुरू किया गया है। और यदि यह सफल होता है तो आने वाले दिनों में शहर के सभी वार्डों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कचरा संग्रहण का जिम्मेदारी सौंप दिया जाएगा। महिलाओं को कचरा संग्रहण के लिए आधारभूत सुविधा के तौर पर ठेला बाल्टी, दस्ताना, मास्क हेलमेट, जैकेट आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.