Breaking News

बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर की मा’रपी’ट:शरा’ब के न’शे में महिला समेत पूरे परिवार को पी’ट-पी’टकर किया घायल

बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों की दबंगई सामने आई। जिसमें शराब के नशे में दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया इस पिटाई में एक पुरुष का सिर फट गया। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर मोहल्ले की है। पीड़ित की पहचान लोहिया नगर निवासी राकेश पासवान एवं पत्नी सीता देवी और पुतुल कुमारी के रूप में की गई है।

पीड़ित राकेश पासवान की पत्नी सीता देवी ने बताया कि बीती रात पर उसके ही दबंग गोलू कुमार शराब के नशे में आया और बेवजह उसके घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करने लगा। राकेश पासवान ने इसका विरोध किया तो गोलू कुमार के द्वारा लाठी डंडे से उसके सर पर प्रहार किया गया जिससे राकेश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पिटाई देख कर बचाने गए तो सभी लोगों को लाठी डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित का सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज चल रहा है।

पीड़ित के द्वारा लोहिया नगर थाने को लिखित रूप से आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं भैया नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट की सामने आई है। फिलहाल परिवार के द्वारा थाने में आवेदन दी गई है। आवेदन के अनुसार पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.