Breaking News

भागलपुर में नदी में डूबकर वृद्ध की मौत:शौच के लिए नदी किनारे गया था, गहरे पानी में जाने से डूबा

भागलपुर जिले में शौच करने के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक वृद्ध व्यक्ति की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत के माधोपुर गांव के निवासी 66 वर्षिय वृद्ध राजू मंडल के रूप में हुई है ।null

मृतक राजू मंडल के परिजनों ने बताया कि राजू मंडल सुबह पांच बजे माधोपुर गांव स्थित नदी किनारे शौच करने के दौरान नदी में गिर गया और गहरे पानी मे जाने से डूबने से मौत हो गई,परिजन और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद राजू मंडल का शव नदी से बाहर निकाला और नाथनगर थाना पुलिस को सूचना दिया।

मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही लोगो ने बताया कि दियारा इलाके में बाढ़ का पानी फैल गया है। जिससे लोगो की परेशानी बढ़ गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.