Breaking News

गोपालगंज में युवक की बाइक हुई चोरी:बच्चे का इलाज कराने आये अस्पताल आया था, थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया

गोपालगंज में अपने बच्चे का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे एक युवक की चोरों द्वारा बाइक की चोरी कर ली गई। बाइक की चोरी होते ही युवक फूट-फूटकर रोने लगा। साथ ही इधर उधर अपने बाइक को खोजने लगा लेकिन उसकी बाइक नहीं मिल सकी। जिसके बाद स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया। पीड़ित युवक थावे थाना क्षेत्र के पंडित के हरपुर गांव निवासी जितेंद्र साह बताया जाता है।

इस संदर्भ में पीड़ित युवक जितेंद्र साह ने बताया कि वह अपने बेटा आयुष के इलाज कराने सदर अस्पताल में पहुंचा था। इसी बीच उसने अपनी बाइक को ओपीडो के सामने खड़ी कर पर्ची कटाने अपने बच्चे आयुष को बाइक के पास छोड़ कर चला गया। जब पर्ची कटाकर वापस लौटा तो उसका बाइक गायब थी जिसके बाद युवक इधर उधर अपने बाइक की खोजबीन की लेकिन नही मिल सका। बाइक चोरी होने के बाद युवक मौके पर ही फुट फुट कर रोने लगा।

युवक के रोते देख मौजूद लोगो ने उसे समझा बुझा कर शान्त कराया। वही पीड़ित युवक को रोते देखकर वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच करने नहीं पहुंची । सदर अस्पताल में मौजूद लोगों ने कहा कि पुलिस की सुस्ती के कारण आए दिन सदर अस्पताल परिसर से बाइक की चोरी की घटना लगातार हो रही है । घटना के बाद पुलिस मामले की जांच करने से भी परहेज कर रही है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.