कोरोना वायरस की जांच और सतर्कता के लिए हो रहे काम के बिंदू पर जिला जज शैलेन्द्र कुमार सिंह ने डीएम, एसएसपी व सिविल सर्जन से बात की। इसके बाद कचहरी परिसर में कोरोना वायरस को लेकर 21 बिंदुओं पर सतर्कता का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन ने जिला जज को बताया है कि कारोना जांच के लिए महतत्वपूर्ण थर्मल डिवाइस जिला को उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह थर्मल डिवाइस इंसान को छुए बगैर दूर से ही उसके बॉडी का तापमान माप सकता है।

सिविल सर्जन की इस सूचना पर जिला जज ने डीएम को पत्र लिखकर थर्मल डिवाइस तुरंत मंगवाने का आदेश दिया है। साथ ही कचहरी परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भी कोरोना जांच के लिए खून का सैंपल लेने की व्यवस्था कराने के लिए कहा है। एसएसपी को निर्देश दिया है कि न्यायालय परिसर में पुलिस बल बढ़ाया जाए। इसके बाद एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को कचहरी में तैनात किया गया। वहीं, दोपहर बाद कचहरी इ’लाके में फॉगिंग कराई।



Input: दैनिक भास्कर



Leave a Reply