BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: कोरोना वायरस का खौ’फ, 8 लाख के आरक्षित रेल टिकट लौटाए, यात्रा रद्द…

कोरोना का साइड इफैक्ट जक्शन पर देखने को मिल रहा है। हर दिन यात्रियों से ख’चाखच भरे रहने वाले प्लेटफॉर्म पर मंगलवार की दोपहर बाद यात्रियों की काफी कम संख्या दिखी। पवन एक्सप्रेस व मिथिला एक्सप्रेस में मंगलवार को यात्रियों की संख्या कम थी। हालांकि, सप्तक्रांति में चढ़ने के लिए यात्रियों की भी”ड़ पूर्व की भांति ही रही।

इन यात्रियों को लाइन लगवा कर जनरल बोगी में चढ़वाया गया। इधर, कोरोना वायरस के भय से पूर्व में अपना आरक्षण कराए यात्री लगातार अपना टिकट रद्द करा रहे है। मंगलवार को भी करीब 8 लाख का आरक्षित टिकट लोगो ने वापस कराया। सीनियर डीसीएम ने भी स्वीकार किया कि बड़ी संख्या में लोग आरक्षित टिकट को वापस कर अपनी यात्रा रद्द कर रहे है।

Input: दैनिक भास्कर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.