कोरोना वायरस के संक्र’मण से ब’चाव को देखते हुए लोग जरूरी कार्यों के लिए ही घर से निकाल रहे है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट और आस- पास के प्रमुख सरकारी कार्यालयों जैसे कलेक्ट्रेट, एसडीओ व डीसीएलआर आदि, में एक चौथाई तक स्टाफ ही पहुंचे। अमूमन भीड़- भाड़ वाले इन कार्यालयों और परिसरों में स’न्नाटा पसरा रहा। कचहरी में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम भी’ड़ रही। सामान्य दिनों में जहां कलेक्ट्रेट के बाहर ध’रना व प्र’दर्शन करने वालों की भीड़ रहती है, वहीं अंदर भी गहमागहमी रहती है। आसपास के एसडीओ, डीसीएलआर और कंबाइंड बिल्डिंग स्थित कार्यालयों में भी यही हाल रहता है। लेकिन, कोरोना के प्रति जागरूक अथवा खौ’फ के कारण इन कार्यालयों में स’न्नाटा पसरा रहा।

हालांकि मंगलवार तक इन सरकारी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों को एक दिन बीच कर आने के सरकार के आदेश पर अमल नहीं किया गया। आपदा समेत कुछ विभागों के प्रभारियों ने कागजों में ही ऐसे आदेश दिए है। इस पर अमल करने को नहीं कहा गया है। इस पर तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने रो’ष व्यक्त किया है।




Input: दैनिक भास्कर



Leave a Reply