BIHARBreaking NewsHealth & WellnessMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: ग्राउंड रियलिटी चेक करने पहुंचे निदेशक प्रमुख…

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी अफसरों को अ’लर्ट पर रखा है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर प्रधान सचिव ने मेडिकल कॉलेज अस्पतालो में कोरोना से बचाव की तैयारियों की ग्राउंड रियलिटी चेक करने के लिए टीम बनाई है। इसको लेकर मंगलवार को निदेशक प्रमुख डॉ. अशोक कुमार एसकेएमसीएच व सदर अस्पताल के कोरोना वार्ड का विजिट करने पहुंचे।

वे अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेकर सरकार को रिपोर्ट देंगे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही व सीएस शैलेस प्रसाद सिंह ने बताया कि यहां तय गाइडलाइन के अनुसार काम हो रहा है। 11 मरीजों की जांच हुई थी। सभी रिपोर्ट नेगेटिव थी अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।

Input: दैनिक भास्कर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.