सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के बगहा में घुंघट चुनने के दौरान बुधवार की दोपहर एक नाबालिग लड़की पानी में डूब गई। पानी में डूबे लापता किशोरी का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है। शव को बरामद करने के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। घटना बघा गांव के वार्ड नंबर 12 की है। जहां स्थानीय निवासी नंदू राम की 12 वर्षीय पुत्री रजनी कुमारी घोघा चुनने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूब गई।
दरअसल बुधवार की दोपहर रजनी अपनी 7वर्षीय सगी बहन काजल कुमारी, संजय राम की 10 वर्षीय पुत्री नीलू कुमारी, गांव के ही बिल्टू महतो के चिमनी के समीप सरेह में घोंघा चुनने गई थी। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के बाद से लापता हो गई। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची। सूचना पर एसडीआरएफ के एसआई हरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में 10सदस्यीय टीम लगातार पिछले 25 घंटे से रेस्क्यू कर रही है। लेकिन लापता किशोरी का अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
गुरुवार सुबह से फिर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दरअसल, रात में अंधेरा हो जाने के कारण टीम लौट गई थी। और आज अहले सुबह से ही टीम लगातार शव के रेस्क्यू में जुटी हुई है। वही स्थानीय सोनबरसा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर कैंप कर रही गई। घटना के बाद से बच्चे के परिजन काफी परेशान है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि अधवारा समूह और बागमती नदी की जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। जिसके वजह से सोनबरसा प्रखंड के सरेह में पानी प्रवेश कर चुका है।







Leave a Reply