Breaking News

बाइक सवार दंपती को बोलेरे से टक्कर, पति की मौत:दंपती बाजार से लौट रहा था घर, टक्कर के बाद ड्राइवर बोलेरो लेकर भागा

नवादा में एक बोलेरे ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों बाजार आए थे और घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ। इधर, घटना के बाद ड्राइवर बोलेरे लेकर भाग निकला।

मृतक की पहचान बलेसर मांझी के रूप में की गई। बलेसर अपनी पत्नी के साथ सिरदला बाजार गया था। बाजार कर अपने घर आने के दौरान जनकपुर गांव के पास एक बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बलेसर मांझी की मौत हो गई जबकि पत्नी जख्मी हो गई।

मृतक के परिजन मुंशी मांझी ने बताया कि पति-पत्नी बाजार से आ रहे थे और तेज बारिश भी हो रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार में एक बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। महिला को नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.