नवादा सड़क किनारे एक युवक की लाश बरामद हुई है। उसकी की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदीडीह गांव निवासी पिंटू कुमार के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने हत्या कर शव को फेंक दिया और मामले को एक्सीडेंट का रूप दे दिया।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध मौत की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके गांव के ही राजेन्द्र सिंह और उसके पुत्र से जमीन का विवाद चला आ रहा था जो उनके रिश्तेदार भी है। बुधवार को ही जमीन विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। रविभूषण और अमितभूषण ने उसके साथ मारपीट की और थाने में सूचना देने के बाद पिंटू को धमकी भी दी गयी थी। अचानक बुधवार शाम से पिंटू घर से गायब हो गया और उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। बुधवार रात एक अज्ञात शव के होने की सूचना पुलिस द्वारा दी गई। इसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की। परिजन ने साफ तौर पर कहा है कि युवक की हत्या करके शव को फेंका गया। पुलिस से ये मांग करते है कि मामले की गंभीरता से जांच करें और हत्यारे की गिरफ्तारी करें।



Leave a Reply