Breaking News

भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबकर किसान की मौत:मवेशी को उंचे स्थान पर ले जा रहा था, तेज बहाव के कारण डूबा

भागलपुर में बाढ़ के पानी मे डूबने से एक किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक किसान की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरीविशनपुर गांव के निवासी सूर्यनारायण मंडल के 55 वर्षीय वकील मंडल के रूप में हुई है

घटना के बाबत बताया जा रहा है अमरीविशनपुर गांव में चारो तरह बाढ़ का पानी आ गया है बाढ़ के पानी से बचाने के लिए मृतक वकील मंडल बुधवार की शाम अपना मवेशी लेकर ऊंचे स्थान पर जा रहा था कि इसी बीच बाढ़ के पानी मे तेज बहाव होने के कारण डूब गया । जिसके बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने रात तक काफी पानी मे काफी खोजबीन किया लेकिन नही मिला ।

वहीं आज गुरुवार के सुबह सात बजे काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला । और बिहपुर थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वहीं घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.