Breaking News

सीवान में किराना दुकान में अगलगी:बदमाशों ने दुकान में लगाई आग, 5 लाख की संपत्ति जलकर राख

सीवान में दरौली थाना क्षेत्र के पिपरहियां बाजार में बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक किराना दुकान में आग लगा दी। घटना में दुकान में रखे करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। इधर इस घटना में दुकान मालिक विजय प्रसाद ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के संबंध में दुकान मालिक विजय प्रसाद ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9:00 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने उनके दुकान में आग लगा दी। हालांकि, घटना की जानकारी उन्हें सुबह में हुई। उन्होंने बताया कि मैं जब सो कर उठा तो बाजार के दुकानदारों ने उन्हें फोन करके उनकी दुकान में आग लगने की जानकारी दी। जब वह आननफानन में दुकान में पहुंचे तो देखा कि उनका दुकान धू-धूकर जल चुका था। जब उन्होंने अपने दुकान का शटर खोलकर अंदर देखा तो दुकान के अंदर रखें राशन समेत करीब 5 लाख की संपत्ति जल चुकी है।

बताते चलें कि दुकान मालिक विजय प्रसाद ने बताया है कि उनके दुकान के काउंटर में करीब 1 लाख रुपये जो पूरे दिन का कलेक्शन था उसी में छोड़ दिया था। क्योंकि गुरुवार को दुकान का सामान लेने सीवान जाना था। जब सुबह उनके दुकान में आग लगने की जानकारी हुई तो पूरे परिवार के लोगों के बीच मायूसी छा गई। दुकानदार विजय प्रसाद ने बताया कि वह दुकान चलाकर अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करता है। उसका इकलौता सहारा दुकान को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। फिलहाल पीड़ित के दरौली थाने में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है कि वाकई आग असामाजिक तत्वों ने लगाया या फिर विद्युत शार्ट सर्किट से पूरे दुकान में आग लगे। पुलिस हरेक बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.