Breaking News

बेगूसराय में गणेश उत्सव की धूम:दो साल बाद धूमधाम से हो रहा गणपति बप्पा का पूजन

बेगूसराय जिले भर में गणेश उत्सव की धूम देखी जा रही है। बुधवार की रात भगवान गणेश की आरती के साथ ही शहर से लेकर गांव तक के पंडालों में पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया का नारा लगाया। इससे पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया और माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बीहट मंसूरचक गढ़पुरा नाव कोठी खोदावंदपुर सहित ग्रामीण इलाकों में बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई है।

वहीं जिला मुख्यालय के सार्वजनिक डमरू दुर्गा मंदिर में शहर के गणेश सर्राफा मंडल समिति के द्वारा 15 वर्षों से गणेश मेला का आयोजन किया जाता है। जो इस बार भी बड़ी धूमधाम के साथ किया गया है। आयोजक मंडल ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से इस मेले का आयोजन नहीं किया गया था। इस बार मुंबई से भगवान गणेश की मूर्ति मंगाई गई है । पूरे धूमधाम से पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। पूजा से एक महीना पहले ही मुंबई में प्रतिमा को बनवाया गया था।

मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

इसे बेगूसराय में स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। शहरवासियों में भगवान गणेश की पूजा अर्चना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। घर-घर में भगवान गणेश की पूजा भजन से शहर में गली गली भक्ति में वातावरण कायम हो गया है। डमरु लाल दुर्गा स्थान के समीप स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा पांच दिवसीय मेले के बाद 4 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। जिसमें मुंबई के 40 कलाकार झांकी दिखाने के लिए आएंगे । पूजा के दौरान बुधवार की रात सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु गणेश पूजा में शामिल हुए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.