Breaking News

वैज्ञानिक का दावा- विचित्र जीव सिवेट नहीं चुपक कबरा था:अजूबे जानवर की हुई मौत, डीएनए टेस्ट के लिए कोलकाता गया सैंपल

रेवा राेड की एक दुकान से 5 दिन पहले मिला विचित्र जानवर वन विभाग के लिए भी कौतूहल का विषय बन गया है। बिहार के किसी जंगल अथवा मैदानी इलाके में एेसा जानवर कभी नहीं मिला था। इस की पहचान के लिए डीएनए जांच हाेगी। जानवर ने शनिवार काे ही दम ताेड़ दिया। इसका ब्लड सैंपल कोलकाता जूलॉजिकल इंस्टीच्युट भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद मुजफ्फरपुर फाॅरेस्ट कार्यालय परिसर में ही जानवर काे जला दिया गया।

फिलहाल फाॅरेस्ट अफसर इसे सिवेट का क्राॅस ब्रीड हाेने की संभावना जता रहे हैं।  दूसरी ओर, साइंटिस्ट डिजाे थाॅमस फाॅरेस्ट अफसर के दावे काे खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस जानवर का असल नाम चुपक कबरा है, जिसे बकरियों व मुर्गे का खून बहुत पसंद है। यह भारत में रेयर है। केरला के त्रिशूर में पाया जाता है। मूल रूप से अमेरिका में यह प्रजाति है। इस विचित्र जानवर काे पिंजरे में फंसा फाॅरेस्ट ऑफिस लाने व उसकी देखभाल करनेवाले डाॅ. राजीव रंजन के अनुसार अभी कुछ कहना जल्दबाजी हाेगी।

वे लाेग पहले सिवेट का क्राॅस ब्रीड मान रहे थे। लेकिन, इसके फर और पूंछ सिवेट से भी बड़े थे। घंटे-घंटे भर उसके पास बैठ व्यवहार परखा। पिंजरे में बंद हाेने के बाद डीप स्ट्रेस में था। अमरूद नहीं खाया, पर चिकेन का वेस्टेज देने पर खा लिया। बाद में उसका पेट खराब हुअा। पानी चढ़ाने पर भी नहीं बचाया जा सका। हालांकि, शनिवार काे दम ताेड़ने से पहले ही डीएनए जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया जा चुका था। ब्लड सैंपल लेते समय जानवर आक्रामक था और हमला करना चाहता था।

दावे के साथ कुछ कहना जल्दबाजी : डाॅ. राजीव

वन विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ ही डाॅ. राजीव रंजन भी कहते हैं कि बिहार में पहले ऐसा जानवर नहीं मिला था। विदेश के जैव वैज्ञानिकों से भी बात हुई। वे भी कुछ साफ नहीं कर सके। इसलिए दावे के साथ कुछ नहीं कहा जा सकता। लिहाजा, डीएनए जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 3-4 सप्ताह में पता चलेगा। वन संरक्षक सुधीर कर्ण कहते हैं कि डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। रेवा राेड में सिवेट मिलने के बाद चांदनी चाैक पर इसी तरह के जानवर के मरने की बात सामने आई थी। लेकिन, वन अधिकारी काे इसका कुछ पता नहीं चला।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.