बिहार के भोजपुर जिले के भलुहीपुर गांव स्थित मोनाको कुंवर मध्य विद्यालय में जमकर वंदे मातरम के नारे लगाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। यह वहीं स्कूल का वायरल वीडियो है, जहां 27 अगस्त को बच्चियों द्वारा स्कूल के शौचालय की साफ-सफाई करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके विरोध में छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी की। हालात स्कूल प्रशासन के काबू से बाहर हो गया। जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। बाद में समझाने के बाद बच्चे शांत हुए।
मोनाको कुंवर मध्य विद्यालय में सोमवार को वंदे मातरम के नारे लगाए गए। इसको लेकर छात्राओं का कहना है कि इस स्कूल की प्रिंसिपल (शगुफ्ता प्रवीण) जब भी हम लोग भारत माता की जय बोलते हैं तो डांटने लगती है। अगर कोई पूजा करके और तिलक लगाकर स्कूल में आ जाए तो उसे पोंछ (मिटा) देती है। बच्चियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका कहना है इस स्कूल में “भारत माता की जय” के नारे नहीं लगाए जाएंगे। साथ ही पीटी टीचर शशिकांत पांडेय पर कई तरह के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। जब की ऐसा कुछ भी नहीं है।

हंगामा क्यों हो रहा है मैं नहीं जानती हूं : प्रिंसिपल
स्कूल की प्रिंसिपल शगुफ्ता प्रवीण का कहना है कि बच्चों ने हंगामा क्यों किया है, मैं नहीं जानती हूं। मैं दो दिनों से छुट्टी पर थी। आज सोमवार को ही स्कूल आई हूं। लेकिन छुट्टी के दौरान मैं अपने पति को पटना इलाज के लिए ले जा रही थी। उसी दरमियान वार्ड पार्षद स्कूल आए थे और मुझे फोन पर बात की सूचना दी थी। तो मैंने उनसे कहां था कि अभी मैं कुछ नहीं बता सकती स्कूल आऊंगी तो बात होगी। उन्होंने मुझसे दो ऐसे शिक्षकों को लेकर भी सवाल खड़ा किए थे, जो अपने मर्जी से स्कूल में पढ़ाने आते थे।

इसी स्कूल में सफाई करते छात्रों का वीडियो वायरल हुआ।
पीटी टीचर ने वीडियो बनाकर किया था वायरल
प्रिंसिपल शगुफ्ता प्रवीण ने बच्चियों द्वारा शौचालय की सफाई करने वाले वीडियो को लेकर पीटी टीचर पर ही वायरल करने का आरोप लगा दिया है। प्रिंसिपल ने कहा कि वायरल वीडियो शनिवार की है। लेकिन इस वीडियो को वायरल किया गया था। स्कूल के ही पीटी टीचर के द्वारा उसे बनाकर वायरल कर दिया गया। शगुफ्ता ने कहा कि मैं ऊपर क्लास में 5 और 6 के बच्चों को पढ़ा रही थी। उसी समय बच्चों को झाड़ू दिया गया फिर एक बच्ची द्वारा पानी डाल दिया गया और शौचालय की सफाई की गई। यह भी जानबूझकर करवाया गया था।

5वीं से 6वीं में जाने पर परीक्षा के बदले 500 दे दो
मालूम हो कि इसी स्कूल के प्रिंसिपल शगुफ्ता प्रवीण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें प्रिंसिपल के द्वारा बच्चों से पांच सौ रुपए मांगे जा रहे थे। जिसपर प्रिंसिपल शगुफ्ता प्रवीण ने कहा कि एक बच्ची पांचवी क्लास में पढ़ती थी, वो बार-बार मुझसे कहती थी कि मुझे छठी क्लास में कर दो। इस बात पर पीटी टीचर शशिकांत ने मुझे सिखाया था कि लड़की से पांच सौ रुपए मांगने के लिए। अगर मैं पांच सौ रुपए के लिए बोलूंगी तो वो नहीं दे पायेगी।

हंगामा को शांत करवाने हपुंचे सुरक्षाकर्मी।
पीटी टीचर का भड़काऊ बयान सोशल मीडिया पर वायरल
मोनाको कुंवर मध्य विद्यालय के पीटी टीचर शशिकांत पाण्डेय का एक कॉमेंट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल किया जा रहा है। जिसमें शशिकांत द्वारा दो पक्षों को लेकर भड़काऊ टिप्पणी की जा रही है। हालांकि इस मामले में शशिकांत का कहना है कि मेरी ऐसी कोई भी टिप्पणी सोशल मीडिया पर नहीं है। आप लोग इसका जांच करा सकते है। इस मामले में डीपीओ ने भी मामले की जांच करने की बात कही है। दूसरी तरफ हमारा चैनल भी इस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ टिप्पणी शशिकांत द्वारा की गई है इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जांच के आदे दिए गए हैं।
प्रिंसिपल पर जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
डीपीओ रोहित चौरसिया ने बताया कि स्कूल में एचएम (हेडमास्टर) को लेकर और बच्चो में विवाद है। जल्द ही हम लोग विवाद को सुलझा लेंगे। शौचालय के वायरल वीडियो की जांच की गई है। सोशल मीडिया पर टिपण्णी की भी जांच कराई जाएगी। बीओ के रिपोर्ट का प्रतिवेदन प्राप्त हो चुका है। उस प्रतिवेदन के आलोक में एचएम पर कार्रवाई की जाएगा।






Comment here