Breaking News

कुत्तों की फौज देख डरे रहते लोग:बच्ची की माै’त के 2 दिन बाद निकली निगम टीम को कहीं नहीं दिखा कुत्ता

शहर के मिठनपुरा स्थित शिवशंकर पथ में 3 साल की मासूम एंजल काे कुत्ताें ने नाेच-नाेच कर मार डाला। इस घटना के दाे दिन बाद निगम की नींद खुली। ढाई घंटे अभियान चलाने का दावा कर रही निगम की टीम काे शहर में कहीं भी आवारा कुत्ता नजर नहीं आया। टीम महज एक गाय काे पकड़ कर लाैट गई।

मिठनपुरा क्लब राेड में ही कुत्ते कचरा डंपिंग प्वाईंट के निकट हाेटल से फेंके गए खाना काे खाना के लिए आपस में लड़ रहे थे। इसी तरह की स्थिति जवाहर लाल राेड, ब्रह्मपुरा राेड, लक्ष्मी चाैक, कलमबाग राेड, अघाेरिया बाजार, बनारस

बैंक चाैक, चतुर्भुज स्थान, कालीबाड़ी राेड समेत कई अन्य स्थानाें पर दिखी।

निगम का कहना है कि सुबह 11 बजे काउ कैचर के साथ टीम शहर में निकली। बहलखाना प्रभारी डार्विन के साथ निकली 5 सदस्यीय टीम का दावा है कि शहर में कई जगह घूमने के बाद काले रंग की एक गाय मिली जिसे पकड़ लिया गया। टीम इसे लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है। जबकि, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। शहर में कुत्ते ही नहीं गाएं भी झुंड में जगह-जगह थीं। वैसे निगम के पदाधिकारी भी स्वीकार कर रहे हैं कि पिछले 25 साल में कुत्ता पकड़ने के लिए काेई अभियान नहीं चला। इधर, सोमवार से अभियान तो शुरू करा

दिया गया पर कुत्ता को लेकर क्या है प्रावधान इसका पता भी निगम को नहीं है।

अभियान की खानापूर्ति

शहर में हर दिन कम से कम 10 लोगाें को निशाना बनाते हैं कुत्ते

नगर निगम नियमावली में आवारा पशु पर नियंत्रण निगम के कर्तव्य में शामिल है। पूर्व पार्षद व स्टैंडिंग मेंबर रह चुके राजा विनीत का कहना है कि आवारा पशु से शहर के लाेग परेशान हैं। हर दिन कम से कम 10 लोगों को आवारा कुत्ते निशाना बनाते हैं। कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। तीन साल की मासूम बच्ची काे शहर में कुत्ता नाेच कर मार डाला। इससे बड़ी घटना क्या हाे सकती है। इसके बावजूद निगम गंभीर नहीं है।

नियम यह भी है पालतू कुत्ता रखने पर निगम से कराना है उसका रजिस्ट्रेशन

आप यदि अपने घर में कुत्ता पाले हुए हैं ताे इसके लिए आपकाे नगर निगम से उसका रजिस्ट्रेशन कराना है। समय-समय पर कुत्ते के स्वास्थ्य की जांच भी करानी है। नगर निगम के अधिकारी यह स्वीकार करते हैं कि शहर में घर पर कुत्ता पाले 80 प्रतिशत से ज्यादा लाेग निगम से रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हुए हैं। इस कारण नगर निगम के पास शहर में आवारा कुत्ता ताे छाेड़िए पालतू कुत्ता का भी काेई रिकाॅर्ड उपलब्ध नहीं है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.