बेगूसराय में एक बार फिर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जहां मैकेनिकल इंजीनियर के घर में घुसकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। इस घटना में तकरीबन चोरों ने 25 लाख से अधिक रुपए की जेवरात सहित कीमती सामान अपने साथ ले गया है। इस वारदात के बाद घर वालों का होश उड़ गया।
घरवालों ने इसकी सूचना रिफाइनरी थाने पुलिस को दी मौके पर पहुंचकर रिफाइनरी थाने के पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के सबौर वार्ड नंबर 11 की है। इंजीनियर राजेश सिंह ने बताया कि घर के सभी सदस्य दो मंजिलें के छत पर सो रहे थे।और नीचे पापा और मम्मी एक रूम में सोए हुए थे। जब सुबह तकरीबन 10:00 बजे दूसरे कमरे में जाकर देखा गया तो उस कमरे का समान सारा बिखरा पड़ा हुआ था। और गोदरेज का ताला टूटा हुआ था। जब गोदरेज की तलाशी ली गई तो उस गोदरेज में तकरीबन 25 लाख से अधिक का जेवरात रखा हुआ था। वह सभी जेवरात और कुछ रुपये सहित कीमती सामान चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर चलते बने।

उन्होंने बताया कि मेन गेट के तरफ से चोर घर में प्रवेश किया और इस चोरी की घटना को अंजाम देकर चलते बने। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा रिफाइनरी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही रिफाइनरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि चोरों के द्वारा मैकेनिकल इंजीनियर के घर में चोरी की बात सामने आई है।फिलहाल पुलिस के द्वारा सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है।



Comment here