Breaking News

हड़ताल पर गए नगर निगम कर्मी, कामकाज ठप:विभिन्न मांगों को लेकर संघ ने बोला हल्ला, दो साल से लंबित है मांगें

विभिन्न मांगों को लेकर निगम कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दिया है। आज इसका दूसरा दिन था। कामकाज पूरी तरह से ठप कर दिया गया। हालांकि शहरवासियों को परेशानी नहीं हो। इसके लिए सफाई व्यवस्था जारी रखी गयी है। सोमवार को कूड़े का उठाव गली-मोहल्ले से हुआ है। नगर निगम कर्मचारी संघ के मंत्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों से हमारी मांगो को लंबित रखा गया है। बार-बार अनुरोध करने और ज्ञापन सौंपने के बावजूद हमारी मांगों को अनसुना किया गया है। इसलिए पूरे राज्य भर में ये आंदोलन और हड़ताल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर कल तक बातचीत कर हमारी समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो ये आंदोलन उग्र रूप लेगा। और सिर्फ मुजफ्फरपुर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य भर में हड़ताल अपने व्यापक पैमाने पर होगा। उन्होंने कहा कि प्रधान सचिव के कारण हमलोगों को हड़ताल पर उतरना पड़ा है। उन्होंने हमेशा आश्वासन देने का काम किया है। लेकिन, हमारे हित मे कोई निर्णय नहीं लिया। जबतक हमारी मांगे नहीं पूरी होगी। ये आंदोलन जारी रहेगा।

मंत्री ने कहा कि सफाई कर्मियों के साथ भितरघात किया गया है। सातवां वेतमान अबतक नहीं मिला है। इससे सभी आक्रोशित हैं। जबकि संविदा पर बहाल कर्मियों को न्यूनतम 18 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग है। इसे जल्द से जल्द पूरा करने पड़ेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.