Breaking News

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में हिडेन कैमरा लगाया:सीवान के नर्सिंग कॉलेज में वीडियो बनाकर छात्राओं को भेजा

सीवान के नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्राओं के बाथरूम में हिडेन कैमरा लगाने का मामला सामने आया है। एक छात्रा ने लिखित कंप्लेन की है कि उसका वीडियो बनाकर टेलिग्राम नंबर पर भेजा गया है। कैमरा गीजर में फिट किया गया था।

वीडियो मिलने के बाद छात्राओं ने हंगामा किया और कुछ छात्रों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एक छात्रा ने लिखित शिकायत की। हंगामे के बाद सीवान के सिविल सर्जन डॉ. यधुवंश शर्मा ने जांच टीम गठित की है।

पूरा मामला महाराजगंज फार्मेसी सह पारा मेडिकल कॉलेज का है। इधर सिविल सर्जन के आदेश पर सब डिविजनल हॉस्पिटल महाराजगंज के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. श्याम सुंदर कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्हें छात्राओं के बाथरूम के गीजर में हिडेन कैमरा लगाने की जगह मिली। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध है। इस संबंध में जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को भेजूंगा। छात्रावास के दरवाजे पर कोई भी गार्ड उपस्थित नहीं है।

बाथरूम में लगे गीजर में कैमरा लगाने की जगह।

बाथरूम में लगे गीजर में कैमरा लगाने की जगह।

छात्राओं ने लगाया आरोप

इस मामले में एक छात्रा ने सिविल सर्जन को लिखित शिकायत में बताया है कि कॉलेज के कुछ लड़के इसके पीछे हैं। उन्होंने कुछ लड़कियों की मिलीभगत से बाथरूम के गीजर के पीछे कैमरा लगाकर वीडियो बना लिया। मेरे टेलिग्राम नंबर पर वीडियो भेजा। इसके बाद गंदी-गंदी चैटिंग की गई। छात्रा ने 7 छात्र और एक छात्रा का नाम लिया है।

फार्मेसी सह पारा मेडिकल कॉलेज, महाराजगंज।

फार्मेसी सह पारा मेडिकल कॉलेज, महाराजगंज।

अश्लील गाना बजाकर परेशान करने का आरोप

एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि कुछ छात्र फोटो चैटिंग और भोजपुरी गाना बजा कर उसे परेशान करते हैं। 26 अगस्त की रात मौनिया बाबा मेला जुलूस देखकर छात्र आए। वे भोजपुरी अश्लील गीत गाते हुए सीटी बजाने लगे। मुझे व्यक्तिगत रुप से परेशान और प्रताड़ित किया गया। टीचर से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

कहते हैं सिविल सर्जन

इस मामले में सिविल सर्जन डॉ यधुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया है जांच चल रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.