सराय थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर पटेढ़ा गांव में सोमवार सुबह घर में घुसकर धा’रदार ह’थियार से नौवीं की छात्रा की ह’त्या कर दी गई। बदमाशों ने छात्रा की मां व बहन को भी ज’ख्मी कर दिया। सुबह ट्युशन पढ़ने जाने के दौरान गांव के ही एक युवक ने छात्रा से छे’ड़खानी की थी। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों को बताया और इंसाफ मांगा। यह खुलासा करना आ’रोपी युवक व परिजनों को नागवार गुजरा।

उन्होंने छात्रा के घर पर चढ़कर उसकी ह’त्या कर दी। दबंगों का पुलिस पर ऐसा प्र’भाव रहा कि बेटी का श’व घर में छोड़कर पुलिस से मदद मांगने गई मां को थाना से डपट कर भगा दिया गया। बदहवास और खून से सनी महिला एसपी से मिलने हाजीपुर आई। फिर एसपी की फ’टकार के बाद पुलिस ने आ’रोपी परिवार की दो महिलाओं को हि’रासत में लिया। आरो’पी फ’रार है।


Input: दैनिक भास्कर



Comment here