AccidentBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: कांटी में आ’ग लगने से 14 परिवारों के आशियाने ज’ले, लाखो के सामान न’ष्ट…

झिटकाही मधुबन के वार्ड 3 स्थित अल्पसंख्यक टोले में सोमवार की दोपहर लगी आ’ग से 14 घर ज’ल कर नष्ट हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि एक के बाद एक 14 परिवारों के आशियाने आ’ग में समा गए। लाखों की संपति न’ष्ट हो गई। लोगो ने अ’ग्निमिशन विभाग को सूचित किया, मगर जब तक दमकल वाहन पहुंचा, तब तक सबकुछ जल चुका था। स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आ’ग पर काबू पाया गया।

अ’ग्नि पी’ड़ितो में मुख्य रूप से मोहम्मद युनूस, मोहम्मद अलाउद्दीन, अब्दुल कुद्दुस, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रुस्तम, मोहम्मद नईम, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद रमजान, मोहम्मद नजरे आलम, मोहम्मद सदरे आलम, मोहम्मद बदरे आलम, मोहम्मद सलाम, मोहम्मद सलाउद्दीन व मोहम्मद मैनुद्दीन शामिल है। आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया। अ’ग्नि पी’ड़ितो की सूची बनाकर अंचलाधिकारी रवींद्र भारती ने राहत सामग्री बांटी व उचित मुआवजा देने की बात कही है। इस दौरान क्षेत्र के मुखिया हबीबुर रहमान ने अ’ग्नि पी’ड़ितो का हालचाल लिया व राहत सामग्री वितरण किया। राजद प्रत्याशी हैदर आजाद, इसराइल मंसूरी, मोहम्मद इस्लाम ने भी इनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

Input: दैनिक भास्कर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.