Breaking News

इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल में पैसों की उगाही का वीडियो वायरल:घर ले जाकर लिखी गई प्रैक्टिकल की कॉपियां

नालंदा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। स्कूल प्रिंसिपल के द्वारा प्रैक्टिकल के नाम पर पैसे उगाही करने का मामला सामने आया है। वीडियो 6 मिनट 3 सेकंड का है। मामला बिहार शरीफ प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय औकनामा का है। जहां प्रैक्टिकल के नाम पर प्रति कॉपी डेढ़ सौ रुपए चार्ज किया गया है

वीडियो के संदर्भ में बताया जाता है कि यह वीडियो मार्च महीने का है। जब 12th परीक्षा की प्रैक्टिकल का इम्तिहान चल रहा था। ओकनामा स्कूल से करीब 100 बच्चे इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक प्रिंसिपल विजय कुमार के पास प्रैक्टिकल की 6 कॉपियां लेकर जाता है और वह कह रहा है कि अब वह सत्येंद्र सर और जितेंद्र सर के साथ काम नहीं करना चाहता है। वह डायरेक्ट प्रिंसिपल (विजय कुमार) के साथ मिलकर यह काम करना चाहता है। वह प्रिंसिपल को पर कॉपी 100 रुपये का ऑफर करता है। जिस पर प्रिंसिपल पर कॉपी 150 रुपये की मांग करते हैं।

इतना ही नहीं युवक कहता है कि उसके पास हर साल करीब 20 से ज्यादा कैंडिडेट रहते हैं। अब आगे से सारा काम वह उन्हीं के साथ मिलकर करेगा। वीडियो में यह भी बातचीत हो रही है कि प्रिंसिपल विजय कुमार के रीजन में बच्चे आराम से प्रैक्टिकल की कॉपियां घर ले जाकर लिखते हैं और दो-तीन दिनों में जमा करते हैं। मामला चाहे जो भी हो गिरते शिक्षा स्तर और जिस तरह से परीक्षा में नकल खत्म करने को लेकर बिहार बोर्ड कटिबद्ध है। शायद उसका अनुपालन ओकनामा के प्रिंसिपल नहीं करना चाहते हैं। यही वजह है कि प्रैक्टिकल की कॉपियां घर ले जाकर लिखी गई है तो वहीं उसी नाम पर पैसों की उगाही भी की गई है।

इस संदर्भ में डीईओ केशव प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद डीपीओ को जांच के लिए निर्देश दिया गया है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.