Breaking News

अजीत शर्मा बोले – मंदिर क्यों नहीं जा सकते मंसूरी:कांग्रेस नेता ने कहा – भाजपा के शाहनवाज भी मंदिर जाते हैं

बिहार के मंत्री इजरायल मंसूरी के मंदिर में प्रवेश वाली बात पर घमासान मचा हुआ है। भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने भाजपा को खुब खरी खोटी सुनाई।

अजीत शर्मा ने कहा कि इजरायल मंसूरी ने मंदिर जाकर क्या अपराध कर दिया। ये तो हमारे भारत की संस्कार है। मैं भी मस्जिद जाता हूं वो भी मंदिर गए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन भी भागलपुर के बूढ़ानाथ और भूतनाथ मंदिर जाते है। तो ये तो अच्छी बात हैं।

अजीत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही हिंदू मुश्लिम,मंदिर मस्जिद करते रहती है। इन्ही बातो को फैलाकर वे लोग वोट लेना चाहते है। भाजपा हिंदू मुस्लिम की ही राजनीति करती है। देश में महंगाई चरम पर है। उन बातों पर कोई चर्चा नहीं होती है।

अजीत शर्मा ने कहा कि भाजपा ने है वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थीं। इस हिसाब से 8 वर्षो में 16 करोड़ युवकों को रोजगार मिलना चाहिए था। लेकिन भाजपा बता दे कि कितने युवकों को उन्होंने रोजगार दिया है। साथ ही अजीत शर्मा ने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तो 450 रुपए में सिलेंडर मिलता था। तो स्मृति ईरानी जी सर पर गैस लेकर प्रदर्शन करती थीं। आज देखिए 1150 रुपए में गैस मिल रहा हैं तो कहां है भाजपा वाले। खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लग रही हैं। भाजपा वाले काम की चीजों पर बात नही करते है। बस हिंदू मुस्लिम करने में लगे रहते है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.