जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुंगेर संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आरसीपी सिंह क्या है। आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के क्रिएशन थे। नीतीश कुमार ने ही उन्हें खादी का कुर्ता पायजामा दिया और पहनने के लिए सिखलाया भी। आरसीपी सिंह बताएं कि वह खादी का कुर्ता पजामा पहनना जानते थे। वे नीतीश कुमार के स्टाफ थे। रेल मंत्री रहते हुए भी और मुख्यमंत्री के समय में भी। उन्होंने कभी संघर्ष किए हैं। राजनीतिक कार्यकर्ता बनता है संघर्ष से।
सांसद ने कहा कि हम लोग राजनीतिक कार्यकर्ताओं 1974 से हैं। काफी संघर्ष किया हूं। संघर्ष करने के बाद ही राजनीतिक कार्यकर्ता बनता है। उन्होंने कहा कि जिस आदमी ने उन्हें बनाया , जिनके वे क्रिएशन हैं, उन्हीं के पीठ में छुरा भोंकने का काम कर रहे हैं। उन्हीं को कहते हैं कि वह झूठ बोलते हैं।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आरसीपी सिंह का कोई चरित्र ही नहीं है। उनकी चरित्र की बात छोड़ दीजिए, कुछ है ही नहीं। वह हवा हवाई हैं। उनकी अंतिम अभिलाषा सांसद बनने की थी। इस अभिलाषा को नीतीश कुमार ने पूरा कर दिया। उन्हें दो बार राज्यसभा का सदस्य बनाया और अंतिम अभिलाषा मंत्री बनने की भी पूरी हो गई। अब वह जाएं घूमें और आराम करें।







Comment here