Breaking News

दरभंगा में महिला ने की आत्महत्या:बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में छोड़कर घर लौटी

दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र के खराड़ी गांव के वार्ड संख्या 12 में सोमवार की शाम एक 25 वर्षीय महिला ने अपने सारी से गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृत महिला राहुल कुमार मंडल की पत्नी खुशबू देवी है। बताया जा रहा है कि मृत महिला की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं

महिला अपने सभी बच्चों को पास के ही आंगनबाड़ी केंद्र में छोड़कर घर चली गई और घर के छत में लगे पंखे साड़ी को गले में लपेट कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या प्रतीत होता है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

सिंहवाड़ा में महिला का कमरे में मिला शव

इधर, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव में सोमवार की दोपहर जीतन झा 36 वर्षीया पत्नी बबीता देवी की लाश पंखे से रस्सी के सहारे झूलती मिली। मौके पर पहुंची सिंहवारा थाना की पुलिस ने लाश को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतिका के दो लड़के है, एक 15 वर्ष और दूसरा 12 वर्ष का। ससुराल वालों का कहना है कि घटना से कुछ देर पूर्व महिला अपने घर का दरवाजा बंद कर मायके में फोन से बात कर रही थी। लोगों को लगा कि बात करने के बाद वह सो गई है। लेकिन कुछ देर के बाद पड़ोस के लोगों ने देखा कि महिला की लाश घर में लगे पंखे में रस्सी के सहारे झूल रही है।

कुछ देर बाद मायके के लोगों के पहुंचते हीं वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के संबंध में मृतका के भाई कटका पंचायत निवासी प्रेम ठाकुर का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। तीन दिन पहले भी परिवार वालों ने मारपीट कर सीर फोड़ दिया था। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.