बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा (Ara) में सड़क जाम (Traffic Jam) की सम’स्या ना’सुर बन चुकी है. सोमवार को जाम में फंसी एक गर्भवती महिला (Pregnant Lady) और पेट में पल रहे बच्चे की जान पर बन आई. गांव से आरा स्थित सदर अस्पताल (Sadar Hospital) आने वाली महिला जो कि गर्भवती थी दो घंटे तक शहर के जाम में फं’सी रही और एंबुलेंस में तड़’पती रही. अंतत: महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया.

खुश किस्मती ये रही कि जच्चा और बच्चा दोनों की जान बच गई. मामला जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पदमिनिया गांव का है जहां से एक गर्भवती महिला इलाज के लिए आरा आ रही थी. इसी दौरान उसे लेकर आ रहा एंबुलेंस नगर थाना क्षेत्र के गांगी पुल पर ही जाम में फंस गया. दो घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पने के बाद बच्ची को महिला ने गाड़ी में ही जन्म दे दिया.
इलाज के लिए लाया गया सरकारी अस्पताल
जाम छूटने पर जच्चा और बच्चा दोनों सही सलामत अस्पताल लाए गए. महिला कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पदमिनिया गांव निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी राखी देवी बताई जाती है. बताया जाता है कि उक्त महिला को प्रसव कराने हेतु बड़हरा प्रखंड के गजियापुर पीएचसी ले जाया गया इसके बाद वहां के चिकित्सकों ने देखकर उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया लेकिन महिला सदर अस्पताल आने से पहले जाम में फंसी रही. बच्ची के सुरक्षित जन्म पर जहां महिला के परिवारवाले भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे थे वहीं जिला प्रशासन और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी कोस रहे थे.




Leave a Reply