कोरोना को ले जारी अ’लर्ट के बाद विदेश से आने वालों की पहचान की कवायद शुरू हो गई है। माइग्रेशन विभाग ने राज्य स्वास्थ्य समिति को आंकड़े उपलब्ध कराने शुरू कर दिये हैं। ताजा आंकड़ों मुताबिक कोरोना प्र’भावित देशों से कुल 30 सैलानी 13 मार्च को बिहार पहुंचे हैं। देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर आये ये सैलानी फिलहाल बिहार में कहां है, इसकी खोज हो रही है। वहीं 13 मार्च को ही कोरोना प्रभावित देशों से 135 बिहारवासी भी बिहार लौटे हैं। राज्य सरकार ने इनकी निगरानी के आदेश दिए हैं। 13 मार्च को थाईलैंड से सात यात्री बिहार पहुंचे हैं। जबकि ब्रिटेन से कुल छह यात्री बिहार आये हैं। इसी तरह नेपाल से तीन यात्री, आस्ट्रेलिया से एक, यूक्रेन से एक, वियतनाम से दो व अमेरिका से एक सैलानी बिहार पहुंचा है। माइग्रेशन विभाग ने इन सभी की सूची, नाम व पते राज्य स्वास्थ्य समिति को सौंप दिए हैं।
विदेश से लौटे 135 बिहारवासियों की स्क्रीनिंग के लिए तला’श

13 मार्च को ही विदेश से लौटने वाले 135 बिहारवासी की खोज में भी राज्य सरकार जुट गई है। ये सभी बिहारवासी कोलकाता एयरपोट, दिल्ली एयरपोर्ट, हरिदासपुर, मुंबई एयरपोर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट, वाराणसी एयरपोर्ट के माध्यम से देश में दाखिल हुए हैं। वहां दाखिल होने के बाद ये बिहार के लिए रवाना भी हुए हैं। इसके बाद उनकी खोज में सरकार जुट गई है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि हर हालत में इनकी खोज करने के बाद इनकी स्क्रीनिंग की जाये। राज्य के सभी जिलों को इनकी सूची भेज दी गई है और इनके बारे में रिपोर्ट की मांग की गई है।







Leave a Reply