BIHARBreaking NewsPATNASTATE

तेजस्वी ने कोरोना को लेकर बिहार सरकार पर बोला ह’मला, स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इ’स्तीफा…

बिहार विधानसभा में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कोरोना वायरस को लेकर सरकार की तैयारियों पर ज’मकर हम’ला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि एक तरह सरकार कोरोना को लेकर तैयारियों की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार में मौजूद मंत्री ही सरकार के दावों का मजाक उड़ाने में लगे हैं।तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार तरह-तरह के दावे कर रही है जमीन पर कुछ भी नहीं दिख रहा। तेजस्वी ने कहा कि ना तो मार्केट में सैनिटाइजर है और ना ही मास्क । तेजस्वी ने कहा कि हमने कल ही सुना है बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे तरह-तरह के दावे कर रहे हैं मगर उन दावों का क्या? दावे तो सिर्फ करने के लिए होते हैं । तेजस्वी ने पूछा कहां है मंगल पांडे, कहां है उनकी तैयारियां। जब कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री अधिकारियों और मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे थे तब स्वास्थ्य मंत्री अपने मोबाइल में टिक टॉक देख रहे थे, चमकी बु’खार के समय भी मंगल पांडे मैच का स्कोर पूछते देखे गये।

अब आप खुद ही सोचिए कि यह कैसे मंत्री हैं, मुख्यमंत्री को ना जाने इनसे कौन सा प्रेम है कि वह इनका इस्तीफा नहीं ले रहे । तेजस्वी मंगल पांडे के अलावे दूसरे मंत्रियों पर भी हम’ला किया। तेजस्वी ने कहा कि बात करें अगर दूसरे मंत्री प्रेम कुमार की तो जहां सरकार अपने गंभी’र होने का दावा कर रही है वहीं दूसरी तरफ प्रेम कुमार वाटर पार्क का उद्घाटन कर रहे हैं। तेजस्वी ने प्रेम कुमार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के कई जिलों में धारा 144 लगाई गई है मगर मंत्री महोदय को वाटर पार्क का उद्घाटन करने से फुर्सत नहीं, कितनी गं’भीर है सरकार आप इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं।

वहीं महागठबंधन में सब कुछ ठीक के सवाल पर तेजस्वी बचते दिखे। नेता प्रतिपक्ष और बिहार में आरजेडी के कर्णधार तेजस्वी यादव ने महागठबंधन पर अपनी स्थिति साफ करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। तेजस्वी ने कहा आप क्या चाहते हैं, क्या सुनना चाहते हैं जब हमारी बात कांग्रेस अध्यक्षा से हुई है और सब कुछ क्लियर हो गया तो फिर क्या करें हमने पहले भी आपको कहा है कि सब कुछ ठीक है मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया उन्होंने कहा हमें इस बारे में कुछ मालूम ही नहीं है ।

वहीं मध्य प्रदेश की गरमाई सियासत पर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी का तो यह काम है बैठे-बिठाए सरकार को अस्थिर करने का। आप देखिए रहे कि किस तरह बीजेपी मजा ले रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.