Breaking NewsCRIMEDELHI

है’रतअंगेज: जैसे ही पेशाब करने उतरा युवक ब’दमाशों ने लू’ट ली BMW कार…

नोएडा के सेक्टर 90 के पास तीन हथियारबंद बदमाशों ने शेयर का कारोबार करने वाले एक युवक से उसकी बीएमडब्ल्यू कार लू’ट ली। घट’ना के बाद पीड़ि’त ने इसकी रिपोर्ट फेस-2 के थाना में दर्ज कराई है।पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चन्दर ने बताया कि मूल रूप से अमृतसर पंजाब के रहने वाले ऋषभ अरोड़ा नोएडा के पारस टेयरा सोसाइटी में रहते हैं। वह शेयर ब्रोकर का काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार की रात को ऋषभ अरोड़ा बीएमडब्ल्यू कार से सेक्टर 90 के पास से गुजर रहे थे। वह पेशाब करने के लिए कार रोककर सड़क किनारे गए, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उनकी बीएमडब्ल्यू कार लूट ली।हरिश चन्दर  ने बताया कि कार उनके जीजा के नाम पंजीकृत है और इस पर 40 लाख रुपये का ऋण है। उन्होंने बताया कि घट’ना की रिपोर्ट द’र्ज कर पुलिस मा’मले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.