बिहार में कोरोना को लेकर सावधानी ब’रतते हुए लगातार घोषणाएं और निर्देश जारी किए जा रहे हैं. बिहार में कोरोना वा’रयस के कारण सभी स्कूल बंद किए गए हैं. सरकार ने फैसला किया है कि इस अवधि 15 दिन के मिड डे मील का पैसा बच्चों के खाते में जायेगा.पहली से 5वीं तक के बच्चों को 114.21 रुपये और 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए 171.17 रुपये देने की बात कहीं है. इसमें चावल, दाल, तेल, मसाला, सब्जी सब शामिल होता है. मतलब यह कि इस महंगाई कर जमाने में 5वीं तक के बच्चों का एक महीने का मिड डे मील 228.42 रुपये और आठवीं तक के बच्चों का 342.34 रुपये में बन जाता है.

बच्चों को दी जा रही इस राशि को लेकर बिहार सरकार सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही है. यूजर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि क्या 115 रु में 15 दिन किसी नेता और अधिकारी का बच्चा खाना खा लेगा. एक ने लिखा है, ‘आप किसी मध्यम दर्जे के रेस्तरां में जाएंगे तो इस राशि में एक टाइम का खाना किसी तरह मिल पायेगा.’



Input: Livecities



Leave a Reply