छपरा में बुधवार की अहले सुबह एक पेट्रोल पंप से 8 लाख रुपए कैश की लूट की गई। बाइक सवार दो बदमाश मास्क और गमछा से चेहरे को ढंक कर पहुंचे थे। इसके बाद पेट्रोल पंप के मैनेजर को कब्जे में लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर के सिर पर पिस्टल के बट से वार कर घायल कर दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है।
लूट के संबंध मैनेजर दीनदयाल राय ने मुफ्फसिल थाने में आवेदन दिया है। घटना के बारे में पेट्रोल पंप के मालिक ने बतया कि बुधवार के अहले सुबह पंप के कार्यालय के पिछले दरवाजे से प्रवेश कर बदमाशों ने मैनेजर को बंधक बना कर सेफ में रखे 8 लाख रुपए लूट लिया। लूट के दौरान बदमाशों ने एक और स्टाफ के सिर पर भी पिस्टल तान दिया। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




Comment here