जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाबा दबा के समीप अवकारी विभाग के पुलिस की दबंगई देखने को मिला। पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में युवक को जम कर पीट दिया। युवक को पीटते देख स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।इस करवाई के बाद स्थानीय लोगो में अक्रोश देखा गया।स्थानीय लोगो ने युवक को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। युवक ने सीने में दर्द की शिकायत की। डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। युवक की पहचान मुकेश मांझी 30 वर्ष पिता डेगन मांझी बाबा दबा फुलवरिया के रूप में हुई है।
घटना के बारे में मुकेश मांझी ने बताया कि बुधवार सुबह वह निजी काम से नवादा जाने की तैयारी कर रहा था।जैसे ही बाइक स्टार्ट किये की पुलिस दौड़ कर मेरी गाड़ी को पकड़ लिया।फिर गाड़ी के डिक्की को चेक किया।जब पुलिस को कुछ नही मिला तो पुलिस ने शराब बेचने के आरोप लगा कर मेरी पिटाई कर दिया।युवक की पिटाई की सारी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
स्थानीय ग्रामीण मकेश्वर यादव ने बताया कि सुबह हम बाबा दावा के पास चाय पी रहे थे।तभी देखे की अवकरी विभाग के पुलिस ने मुकेश माझी को पीट रहा है।पुलिस उसे शराब बेचने के आरोप में जम कर लाठी डंडे से पीट दिया।मकेश्वर यादव ने बताया युवक घर के पास किराना दुकान चलाता है और वह सीधा सादा इंसान है।जो छोटे से किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।





इस मामले में उत्पाद अधीक्षक संजीव ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जॉच कर करवाई की जाएगी।



Leave a Reply