Breaking News

शेखपुरा में दंपती के साथ मारपीट के बाद लूट:घर जाने दौरान लाठियों से बदमाशों ने पीटा; मोबाइल, दो हजार रुपए और सोने का लॉकेट लूट

शेखपुरा में मंगलवार की रात 6 बदमाशों ने एक दंपती के साथ मारपीट की। इसके बाद उनसे 15 हजार रुपए का मोबाइल, दो हजार रुपए नगद और सोने का लॉकेट लूट लिया। घटना हथियावा ओपी क्षेत्र में पड़ने वाले औधे रेलवे पुल के पास की है। इधर, जख्मी दंपती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

जख्मी गुलेश्वर मांझी।

जख्मी गुलेश्वर मांझी।

घायल दंपती में गोसायमढी गांव निवासी गुलेश्वर मांझी के 21 वर्षीय पुत्र पैदल मांझी और उसकी 19 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी शेखपुरा बाजार गए थे। यहां से घरेलू सामानों की खरीदारी कर दोनों ही पैदल अपने गांव की ओर जा रहे थे। तभी रेल पुलिया के पास आधा दर्जन की संख्या में बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें लाठियों से पीट कर घायल कर दिया। इधर, हथियावा ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक भगवान प्रसाद ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है। न ही कोई लिखित शिकायत मिली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.