Breaking News

रोहतास पुलिस पर ह’मला मामले में दो गिर’फ्तार:6 साल बाद की गई कार्रवाई

रोहतास पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने 6 साल बाद मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि छापेमारी में दो देसी रायफल भी बरामद किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता में बताया कि 1 अक्टूबर 2016 को जिले के मफ्फसिल थाने की पुलिस पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया था। इस संबंध में मुफ्फसिल थाने में काण्ड संख्या 44/16 में मामला दर्ज किया गया था। इसके नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे। इस क्रम मुुफ्फसिल थाने की पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त कांड में शामिल अभियुक्त अमरी गांव में छुपे हुए है। सूचना के बाद मुफ्फसिल थाने की पुलिस की टीम ने अमरी गांव में छापेमारी की।

मामले में नामजद फिरोज खान, पिता सुभान अंसारी के घर पर छापेमारी की गई, परंतु वह छापेमारी के पहले फरार हो गया था। परंतु छापेमारी के दौरान उसके भाई महमूद अंसारी के पास से का .315 के दो देसी रायफल बरामद किए गए।

परंतु अमरी गांव में ही छापेमारी में पुलिस पर हमले के अभियुक्त नौशाद खान को गिरफ्तार कर लिया। नौशाद अमरी गांव के ही नाजीर खान का बेटा बताया जाता है। जबकि अमरा तालाब से गोपाल चौरसिया को भी इसी मामले गिरफ्तार किया गया है। बताया कि नौशाद खान पर मुफ्फसिल थाना में कई मामले दर्ज है। बताया कि आर्म्स एक्ट में महमूद अंसारी पर मामला दर्ज किया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.