Breaking News

बेगूसराय पुलिस पर गाली गलौज करने का लगा आरोप:छापेमारी के दौरान परिजनों ने मारपीट की बात कही, दो घायल

बेगूसराय में आरोपी के घर छापेमारी के दौरान पुलिस पर परिजनों ने गाली गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मारपीट में घायल दो लड़की और एक युवक बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचकर ईलाज करवाया है। पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव की है।

दरअसल पनसल्ला निवासी मनोज सिंह पर उसके पड़ोस के राजेश कुमार ने कुछ दिन पहले मारपीट का केस थाना में दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस मनोज सिंह के घर उसे खोजने पहुंची थी। इसी को लेकर आरोप है कि पुलिस जब मनोज सिंह को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो मनोज सिंह घर में नहीं मिला। जिसके बाद लाखो ओपी की पुलिस ने मनोज सिंह के दो बेटियों व बेटो के साथ गाली गलौज किया । जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि पुलिस ने दोनों बेटियों के साथ और उसके बेटे की जमकर मारपीट कर दी ।

मंगलवार की देर शाम घायल अवस्था में दोनों लड़की और लड़का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा है। लड़की का आरोप है कि जब उसने पुलिस के इस करतूत की फोन में विडीओ बनाना शुरू की । तो पुलिस ने न सिर्फ जमकर गाली-गलौज किया। बल्कि विरोध करने पर मारपीट किया साथ ही साथ कपड़े तक फाड़ दिए। अपने भाई के साथ वह भी इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंची है। वहीं लाखो ओपी अध्यक्ष ने मामले की जानकारी लेकर विशेष कुछ कहने की बात कही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.