वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पुरंनटार पंचायत में 3 दिन से गायब एक नाबालिग लड़की का शव आम के बगीचे से लटका हुआ पाया गया। जब लोग जलावन की लकड़ी लाने गया था तभी पेड़ से लटका हुआ युवती की शव पर पड़ी। तभी उसके घर वालों को घटना की जानकारी दी गई।
गाँव मे खबर जैसे ही लोगो को लगी सभी लोग आम में बगीचे में पहुचने लगा क्षेत्र में सनसनी आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी लालगंज थाने के पुलिस अधिकारी को मिली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान पुरंनटार गांव निवासी शोगारथ पसवान कि 18 वर्षीय पुत्री चंचल कुमारी के रूप में की गई हैं। घटना के सम्बंध में मृतका के पिता ने लालगंज थाना में भगवानपुर थाना क्षेत्र प्रतापताड गांव निवासी मिथिलेश कुमार पासवान पिता स्वर्गीय बिंदेश्वर पासवान,छोटन पासवान पिता रामएकबाल पासवान दोनों पर पुत्री की अपहरण कर लेने का मुकदमा दर्ज कराया है। लिखित आवेदन में मृतका के पिता ने कहा कि जब चंचल घर से शौच के लिए निकली थी तभी इन लोगों के द्वारा अगवा कर लिया गया लिया गया है।
मृतका के पिता को शंका थी कि इनलोग लड़की के साथ शारीरिक शोषण कर हत्या कर सकता है। वही आवेदन के आलोक में पुलिस मामलें की जांच शुरू कर दी थी। वही कुछ लोगों के द्वारा बताया गया है कि पुलिस इस मामलें को यदि गम्भीरता से लेती तो शायद युवती की हत्या नही होती








Comment here